Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

जैसलमेर में मरु महोत्सव में बीकानेर की कुसुम पंवार बनीं मिस मूमल

rk
4 months ago
जैसलमेर में मरु महोत्सव में बीकानेर की कुसुम पंवार बनीं मिस मूमल

जैसलमेर में मरु महोत्सव में बीकानेर की कुसुम पंवार बनीं मिस मूमल

जैसलमेर। जैसलमेर में मरु महोत्सव के पहले दिन बीकानेर की बीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट कुसुम पंवार (20) मिस मूमल बनीं। कुसुम 45 तोला गोल्ड ज्वेलरी (करीब 83 लाख रुपए) पहनकर पहुंची थीं। फेस्टिवल के लिए भाई अंकित ने तैयार किया था।

दाढ़ी-मूंछों के लिए खाना छोड़कर रोजाना मक्खन से मालिश करने वाले जैसलमेर के मनीष पंवार मिस्टर डेजर्ट बने। वहीं मिसेज जैसलमेर प्रतियोगिता का खिताब ‘ताज’ ने अपने नाम किया।

साफा बांधो (देशी) प्रतियोगिता में शैतान सिंह विजेता रहे, जबकि विदेशी कैटेगरी में हॉलैंड की पुक ने पहला स्थान हासिल किया। मूंछ प्रतियोगिता में गोपाल सिंह को विजेता घोषित किया गया।

पारंपरिक खान-पान से जुड़ी प्रतियोगिता में 33 साल के राजेंद्र सिंह ने 2 मिनट में आधा किलो घोटुवा लड्डू खाकर सबको चौंका दिया और विजेता बने।

इस दौरान डेजर्ट फेस्टिवल में मिस पोकरण रह चुकी युवती करीब 47 लाख रुपए की गोल्ड ज्वेलरी पहनकर मंच पर पहुंची। उन्होंने नानी-दादी के गहने पहने थे।

इससे पहले डेजर्ट फेस्टिवल की शुरुआत भगवान लक्ष्मीनाथ मंदिर में विधिवत आरती के साथ हुई। इसके बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बीएसएफ का कैमल टैटू बैंड, पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोक कलाकार, रंग-बिरंगी झांकियां और मूमल-महेन्द्र की झलक लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

शुक्रवार शाम शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में मशहूर बॉलीवुड सिंगर मधुबंती बागची अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही रात 8 बजे करीब 200 ड्रोन आसमान में 15 मिनट तक आकर्षक कलाकृतियां उकेरेंगे।

तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में लोक संस्कृति, परंपरा और पर्यटन का संगम देखने को मिलेगा।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: