बीकानेर में केन्द्रीय मंत्री ने विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर चलाई साइकिल, गार्ड को दौडऩा पड़ा पीछे
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने तीन किमी चलाई साइकिल:स्पीड बढ़ाई तो गार्ड को पीछे दौडऩा पड़ा, साइक्लिस्ट भी हुए हैरान
बीकानेर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार सुबह जिला मुख्यालय पर विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने करीब तीन किलोमीटर लंबे रूट पर खुद साइकिल चलाकर पेट्रोल बचाने और फिटनेस का संदेश दिया। खास बात यह रही कि मेघवाल ने काफी तेज रफ्तार से साइकिल चलाई, जिससे उनके साथ चल रहे सुरक्षा गार्डों को भी पीछे-पीछे दौड़ लगानी पड़ी। इस दृश्य को देखकर मौजूद साइक्लिस्ट और आमजन भी हैरान रह गए।रैली के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और बीकानेर के साइक्लिस्ट भी बड़ी संख्या में साइकिल चलाते नजर आए। यह आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में किया गया। मंत्री की सुरक्षा के लिए गार्ड और पुलिसकर्मियों ने पूरा घेरा बनाए रखा, वहीं आला अधिकारियों के वाहन भी साइकिल रैली के पीछे-पीछे चलते रहे।गंगा थिएटर से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरी रैलीजिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष ने बताया कि साइकिल रैली गंगा थिएटर से रवाना होकर जूनागढ़ किला, कीर्ति स्तंभ, डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, वीर दुर्गादास सर्किल, म्यूजियम सकिर् ल, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, भ्रमण पथ, गांधी पार्क और विजय कीर्ति स्तंभ होते हुए पुन: गंगा थिएटर पहुंचकर संपन्न हुई।सुबह छह बजे गंगा थिएटर और पब्लिक पार्क से शुरू हुई इस रैली में बड़ी संख्या में साइकिल चालक, युवा, विद्यार्थी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और आमजन शामिल हुए। रैली ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
रैली के दौरान वक्ताओं ने नियमित साइकिल चलाने के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। फिट इंडिया अभियान के तहत नागरिकों को दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस और विभिन्न विभागों की रही सक्रिय भागीदारीविश्व साइकिल दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी रैली में भाग लिया। इसके अलावा नगर निगम, शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, बीकानेर विकास प्राधिकरण, जिला परिषद, उद्योग विभाग, कृषि विभाग और पर्यटन विभाग सहित विभिन्न संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी भी इस आयोजन में शामिल हुए।सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बीच शांतिपूर्ण आयोजन संपन्नरैली के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, खेल विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा सुरक्षा, यातायात और चिकित्सा संबंधी विशेष व्यवस्थाएं की गईं। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।फिट इंडिया और स्वस्थ भारत का दिया संदेश
आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और फिट इंडिया, स्वस्थ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। रैली के माध्यम से नागरिकों को नियमित व्यायाम और साइकिलिंग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ