Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर में अब नशा करने वालों के साथ साथ अब खरीदने वालों की भी खैर नहीं , दो खरीददारों को किया गिरफ्तार

rk
1 month ago
बीकानेर में अब नशा करने वालों के साथ साथ अब खरीदने वालों की भी खैर नहीं , दो खरीददारों को किया गिरफ्तार


बीकानेर में अब नशा करने वालों के साथ साथ अब खरीदने वालों की भी खैर नहीं , दो खरीददारों को किया गिरफ्तार
बीकानेर।  अवैध नशा बेचने वालों के साथ ही नशा खरीदने वालों की भी खैर नहीं है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत अब पुलिस अवैध नशा खरीदने वालों को भी दबोचने में जुट गई है। इसी कड़ी में महाजन पुलिस ने अवैध एमडी खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है।गौरतलब है कि गत 10 मार्च को लूणकरणसर कस्बे में शहीद भगतसिंह स्टेडियम के पास 16 लाख रुपए कीमत की एमडी के साथ एक युवक महेंद्र थोरी की गिरफ्तारी के मामले की जांच कर रही महाजन पुलिस ने आरोपी युवक से एमडी खरीदने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।मामले का अनुसंधान कर रहे महाजन थानाधिकारी भजनलाल लावा ने जानकारी देते हुए बताया कि एमडी पकडऩे के मामले में पुलिस ने मार्च माह में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।गिरफ्तार आरोपियों में मनीष पुत्र सुभाष गोदारा (22) निवासी वार्ड नंबर 07 लूणकरणसर, गुरप्रीत सिंह पुत्र पाल सिंह (27) निवासी वार्ड नंबर 30 कालवास, कमलेश नाथ पुत्र खुमाणनाथ (22) निवासी वार्ड नंबर 11 जोगिया बस्ती लूणकरणसर तथा सुभाष नाथ पुत्र हरुनाथ (27) निवासी वार्ड नंबर 09 जोगिया बस्ती लूणकरणसर शामिल थे। आरोपियों से गहन पूछताछ में एमडी तस्करी से जुड़े नेटवर्क को खंगाला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि एमडी बेचने वाले गिरोह के साथ इसे खरीदने वाले लोगों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई शुरू की गई है।एमडी खरीदने वाले दो गिरफ्तारमहाजन थाना प्रभारी लावा ने बताया कि मुख्य आरोपी महेंद्र थोरी से एमडी खरीदने वाले युवकों की पहचान शुरू की गई। गहन तहकीकात में लूणकरणसर निवासी नोरत नाथ व नरेश नाथ को एमडी खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी अन्य खरीददारों की गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में नशा तस्करी के मामले में आरोपियों के खिलाफ क्लीन स्वीप अभियान चलाया गया है। जिससे आने वाले समय में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी परिणाम सामने आएंगे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: