Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!

बीकानेर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले - इस राज में उल्टी गंगा बह रही

rk
1 month ago
बीकानेर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले - इस राज में उल्टी गंगा बह रही

बीकानेर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले - इस राज में उल्टी गंगा बह रही 

बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि हम तो विपक्ष में हैं लेकिन विरोध और अटैक हमारे ऊपर ही हो रहा है। इस राज में उल्टी गंगा बह रही है। वर्तमान सरकार को रिफाइनरी की एबीसीडी तक नहीं पता है। हम उनका सहयोग करना चाहते हैं लेकिन वो समझने के लिए तैयार नहीं है।

दरअसल, पूर्व सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार को बीकाजी के संस्थापक शिवरतन अग्रवाल के निधन पर अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने आए थे। यहां मीडिया से बातचीत में कहा- विपक्ष तो अटैक कर सकता है, आलोचना कर सकता है, कमियां बता सकता है। वो इतने घबराए हुए हैं, अपराध बोध से ग्रसित हैं।

पूर्व सीएम ने कहा जब रिफाइनरी 2013 में बनवाया था, उसी समय एक कंपनी बन गई। उसका नाम भी था, राजस्थान एचपीसीएल रखा गया था। दुर्भाग्य से इनका रिफाइनरी की एबीसीडी मालूम नहीं है। इनको वास्तव में रिको के माध्यम से काम करना था, ताकि राजस्थान के लोगों को काम मिल सके। ये लोग बेवकुफियां कर रहे हैं।

गहलोत ने कहा कि हम लोग तैयार हैं, इन्हें सपोर्ट करने के लिए। सहयोग करने के लिए और जानकारी देने के लिए। हमें बुलाकर बात तो करें ये लोग। मुझे बुलाएं या जिनकी एक्सपरटाइज है धारीवाल जी की, उन्हें बुलाएं। अरबन डवलपमेंट में उनकी मास्टरी है।

देखें प्रदेश में क्या क्या स्कीम बनाई हैं। कोटा में क्या, कितना डेवलपमेंट हुआ है। क्यों ना मुख्यमंत्रीया उनके मंत्री उन्हें बुलाकर बातचीत करें। हम पूरा सहयोग इनको करना चाहते हैं।

याद किया भैरोंसिंह शेखावत का वक्त

गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत का वक्त याद करते हुए कहा कि शेखावत के समय हमारी सरकार आई तो 156 सीट आई थी हमारी। वो 32 पर आ गए। फिर भी हम उनके घर जाते थे, हमारे मंत्री उनके पास जाते थे, गुलाब शक्तावत हो, चंदनमल बैद हो, खेत सिंह राठौड़ हो, देवेंद्र सिंह हो, सब उनके घर जाते थे। होली और दीपावली पर वे हमारे घर आते थे।

ये नौसिखियां लोग हैं, इन्हें कौन समझाएं। मैंने कोशिश की इन्हें समझाने की, लेकिन लगता है ये समझेंगे नहीं। जब स्टेटमेंट देते हैं तो लोग हंसते हैं इन पर।

राहुल गांधी चैम्पियन हैं

राहुल गांधी चैम्पियन हैं देश में। आंख मिलाकर बात करते हैं, डरता नहीं किसी से। ऐजेंडा बता दिया है उन्होंने, एससी, एसटी, ओबीसी, इडब्ल्यूएस का वो ख्याल रखते हैं। पूरे देश में ऐजेंडा बन चुका है। इनकी पोल खुल चुकी है।

महिला आरक्षण के नाम पर देश को धोखा दे रहे थे। अगर परिसीमन कर देते ये साढ़े आठ सौ सीटों का तो सोचें क्या होता? असम की तरह होता, वोट हमारे ज्यादा आए और सीट उनकी ज्यादा आई।

इस साजिश को विपक्ष ने कांग्रेस के साथ मिलकर रोक दिया। महिलाओं को आरक्षण देने का काम राजीव गांधी ने किया। आज पंचायतों तक में महिलाएं काम कर रही है, ये काम भी कांग्रेस ने किया। वो धोखा दे रहे हैं देश को।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: