Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

निकाय चुनावों को लेकर सरकारी कार्मिकों के लिए आए अहम आदेश

Bansal sadi
7 hours ago
निकाय चुनावों को लेकर सरकारी कार्मिकों के लिए आए अहम आदेश

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने आदेश जारी कर सभी विभागों के कार्मिकों को आगामी आदेशों तक मुख्यालय पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहने तथा बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोडऩे के लिए निर्देशित किया है। आदेश अनुसार नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण करवाया जाना है। इसके लिए मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षण से संबंधित ड्यूटी आदेश नियुक्ति प्रकोष्ठ द्वारा संबंधित तहसील अथवा उप तहसील कार्यालय के जरिए तामिल करवाया जाना जा रहा है। 

 


इसके मद्देनजर जिले के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वह आगामी आदेशों तक मुख्यालय पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे तथा जिला कलेक्टर की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने आगामी राजकीय अवकाशों के दौरान विभाग के अधीन समस्त कार्यालय-विद्यालय अनिवार्य रूप से खुलवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे आदेशों की तामील संबंधित कार्मिक को यथा समय करवाई जा सके।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: