Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

वेलमार्क लो-प्रेशर के असर से अगले 3-4 दिन राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, आईएमडी ने दिया अलर्ट

Bansal sadi
1 month ago
वेलमार्क लो-प्रेशर के असर से अगले 3-4 दिन राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, आईएमडी ने दिया अलर्ट


वेलमार्क लो-प्रेशर के असर से अगले 3-4 दिन राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, आईएमडी ने दिया अलर्ट
जयपुर।  राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह से बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया जिससे मौसम सुहावना हो गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुककर हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। कई दिनों से तेज धूप और उमस भरे मौसम से परेशान लोग बारिश के बाद राहत महसूस करते नजर आए। किसानों का कहना है कि समय पर हो रही बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी।
अगले 3-4 दिन भारी बारिश का अलर्ट
उधर बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र (वेल मार्क लो प्रेशर) के प्रभाव से राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में अगले तीन से चार दिन तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। विशेष रूप से उदयपुर और कोटा संभाग सहित दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है।
10 जुलाई से कम होगी भारी बारिश की गतिविधियां
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार मानसून प्रणाली अगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकती है लेकिन इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा कई स्थानों पर भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 10 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना जताई है हालांकि कई जिलों में सामान्य बारिश जारी रह सकती है।
मंगलवार को मानसून ने दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में और आगे बढ़त दर्ज की। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, जोधपुर और राजगढ़ से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में बीकानेर संभाग और राज्य के शेष हिस्सों में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इसके चलते जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी अगले दो से तीन दिनों के दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना है।
कहां-कितनी हुई बारिश
बारिश के आंकड़ों की बात करें तो पाली जिले के काना में सबसे अधिक 120 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा देसूरी (पाली) में 82 मिमी, कठूमर (अलवर) में 78 मिमी, प्रतापगढ़ में 39.5 मिमी, अजमेर में 26.2 मिमी, चित्तौडग़ढ़ में 24 मिमी तथा जोधपुर में 21.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की सक्रियता बनी रहने से प्रदेश के कई जिलों में आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: