हिस्ट्रीशीटर के घर से जब्त की अवैध शराब, सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना पड़ा महंगा
खुलासा न्यूज, बीकानेर। सोशल मीडिया पर हथियार के सााि फोटो अपलोड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गजनेर पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग को पकड़ा है।
एक कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गंगापुरा के रहने वाले ओमप्रकाश के घर से देशी शराब 33.6 लीटर व अंग्रेजी शराब 21.6 लीटर जब्त की है। पुलिस ने एसएच सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब को जब्त किया है। वहीं एक और कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड़ करने वाले गैरसायल उदाराम पुत्र सोनाराम नाई को गिरफ्तार किया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ