--
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र के एक खेत में कृषि कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार किसान राजेंद्र प्रसाद खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ