Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: इस हाइवे पर लगे आईटीएमएस कैमरे, वाहन तेज चलाया तो कटेगा चालान

rk
2 months ago
बीकानेर: इस हाइवे पर लगे आईटीएमएस कैमरे, वाहन तेज चलाया तो कटेगा चालान

बीकानेर: इस हाइवे पर लगे आईटीएमएस कैमरे, वाहन तेज चलाया तो कटेगा चालान

 
जयपुर हाइवे पर बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ तक 12 लोकेशन पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम काम करेगा जिससे नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की गतिविधियां कैमरों में कैद रहेगी और उनका ऑनलाइन चालान कटेगा। आईटीएमएस ने काम शुरू कर दिया है। जयपुर हाईवे फोरलेन नहीं होने के कारण अक्सर दुर्घटनाओं में लोगों की मौतें होती हैं। बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ तक करीब 100 किमी एरिया में पुलिस का हर समय चेकिंग करना या वाहनों पर निगरानी संभव नहीं। इस देखते हुए जयपुर हाईवे पर पीएम गति शक्ति योजना में 12 लोकेशन पर 22 आईटीएमएस कैमरे लगा दिए गए हैं जो 24 घंटे वाहनों पर नजर रखेंगे। इनमें से 5 लोकेशन पर पर हाईवे के दोनों तरफ लगे 10 आधुनिक आईटीएमएस कैमरे ओवर स्पीड/सीट बेल्ट या एमवी एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन की गतिविधि रिकॉर्ड कर लेंगे और उनका ऑनलाइन चालान कट जाएगा।

7 लोकेशन पर 360 डिग्री घूमने वाले आईटीएमएस कैमरे लगेंगे जो नियमों का उल्लंघन करने वालों की पूरी जानकारी ट्रैफिक थाने में पुलिसकर्मियों को देंगे जिससे उनका मैनुअल चालान काट दिया जाएगा। सोमवार से आईटीएमएस सिस्टम ने काम करना शुरू कर दिया है और 400 से ज्यादा वाहनों के चालान हो चुके हैं। सिस्टम की मॉनिटरिंग का जिम्मा इफकोन इंडिया प्रालि. कर रही है। आईटीएमएस सिस्टम के आधुनिक सीसीटीवी कैमरे अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे और छत्तरगढ़ में भी लगाए गए हैं। एक्सप्रेस-वे पर देशनोक थाना क्षेत्र के रासीसर, नापासर में नौरंगदेसर से आगे और महाजन में तीन कैमरे लगाए जा चुके हैं। ये पिछले चार माह से काम कर रहे हैं और पुलिस अब तक 1126 चालान काट चुकी है। इनमें इस साल के 204 चालान हैं। दो कैमरे छत्तरगढ़ के केला और बदरासर में भी लगाए गए हैं जो अभी शुरू नहीं हुए हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: