Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

भामाशाह भोजराज जी सोनी के द्वारा नवनिर्मित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह 10 मई से

rk
1 month ago
भामाशाह भोजराज जी सोनी के द्वारा नवनिर्मित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह 10 मई से
भामाशाह भोजराज जी सोनी के द्वारा नवनिर्मित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह 10 मई से
 
13 मई को भव्य जागरण,14 मई को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारा 
-महावीर कुमार सहदेव-
छत्तरगढ़- बीकानेर 3 मई 2026 रविवार/छत्तरगढ़ निवासी समाजसेवी स्वर्गीय आसुरामजी सोनी( मांडण) की प्रेरणा से इनके पुत्र भोजराज जी सोनी( मांडण) के द्वारा नवनिर्मित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की शुरुआत 10 मई से। स्वर्गीय आसुरामजी जी के पौत्र एवं भोजराज जी सोनी के पुत्र युवा सामाजिक कार्यकर्ता राकेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज-सेवी दादाजी आसुरामजी जी की प्रेरणा से छतरगढ़ में एकमात्र श्री सिद्धि विनायक गणेश जी महाराज के मंदिर का कार्य काफी लंबे समय से चल रहा था जो अब पूर्ण रूप से तैयार हुआ है। श्री सिद्धी विनायक गणेश मन्दिर रावला चौक, काली माता मन्दिर, छत्तरगढ़ में 10 मई 2026 रविवार के दिन प्रातः 9:15 से 12:15 बजे तक पूजन का कार्यक्रम होगा। 13 मई 2026 बुधवार को 8:15 बजे भव्य शोभायात्रा-नगर परिक्रमा की जाएगी एवं इसी दिन रात्रि 8:15 बजे भजन संध्या एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। जागरण में मयंक शर्मा के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। 14 मई 2026 गुरुवार 8:15 बजे यज्ञ अनुष्ठान होगा, 11:15 बजे मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी वहीं दोपहर 12:15 बजे महा आरती प्रसाद वितरण होगा। श्री महेंद्र जी सोनी ने स्वर्णकार समाज समेत सभी भक्तों से विनम्र प्रार्थना की है कि इस कार्यक्रम में आकर श्री सिद्धि विनायक गणेश जी महाराज का दर्शन सपरिवार आकर करें,आप सभी सादर आमंत्रित हैं। मंदिर निर्माणकर्ता घड़साना हाल छत्तरगढ़ निवासी भोजराज जी सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि देव तुल्य पिताजी श्री आसूराम जी की प्रेरणा से हमें मंदिर बनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, हमारे कस्बे में एकमात्र सबसे बड़ा यह गणेश जी महाराज का मंदिर होगा यहां सभी जाति समाज के लोग गणेश जी के दर्शन लाभ ले सकेंगे। राह चलते लोग भी बड़ी आसानी से मंदिर को धोख लगा सकेंगे। आज हमें बेहद खुशी है कि गणेश जी महाराज की कृपा से पूज्य पिताजी के आशीर्वाद से श्री सिद्धिविनायक गणेश जी महाराज का मंदिर निर्माण कार्य संपन्न हुआ और शुभ घड़ी में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का भी कार्य संपन्न होगा। स्वर्णकार समाज के सभी बंधुओ से निवेदन करतें हुए भोजराज जी सोनी ने कहा कि समाज के हर बंधु से निवेदन है मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के इस पावन अवसर पर सब परिवार पहुंचकर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर हमें कृतार्थ करें एवं श्री गणेश जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: