Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

पति-पत्नी व बच्चे को गाड़ी ने मारी टक्कर, बच्चे की दर्दनाक मौत

rk
2 months ago
पति-पत्नी व बच्चे को गाड़ी ने मारी टक्कर, बच्चे की दर्दनाक मौत


पति-पत्नी व बच्चे को गाड़ी ने मारी टक्कर, बच्चे की दर्दनाक मौत
बीकानेर। बस का इंतजार कर रहे पति-पत्नी और उसके बच्चे को एक गाड़ी ने चपेट में ले लिया। जिससे गंभीर घायल बच्चे की पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ईलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पति-पत्नी व उनके एक रिश्तेदार को चोटें आई। हादसा दो अप्रैल को अलसुबह पौने पांच बजे रानी बाजार स्थित किसान छात्रावास के पास हुआ। इस संबंध में रानी बाजार वार्ड नंबर 21 निवासी इजहार आलम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोटगेट पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार, धोबी तलाई गली निवासी इजहार आलम पुत्र अब्दुल रऊफ खान अपने परिवार के साथ नागौर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी राहीन, पुत्र अबिर खान (8), अहद खान (10) और रिश्तेदार नाहिदा (25) भी मौजूद थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने लापरवाही और गफलत के चलते उन्हें टक्कर मार दी। गाड़ी चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। हादसे में आलम, उनकी पत्नी और रिश्तेदार नाहिदा को चोटें आई, जबकि उनके छोटे पुत्र अबिर खान को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत ट्रोमा सेंटर, पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अबिर खान की मृत्यु हो गई।
परिवादी इजहार आलम ने पुलिस थाना कोटगेट में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसकी जांच एएसआई राधेश्याम को सौंपी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: