बीकानेर: मकान का ताला तोड़कर चोरी, लाखो के सोने-चांदी के जेवर और रुपये गायब
बीकानेर: मकान का ताला तोड़कर चोरी, लाखो के सोने-चांदी के जेवर और रुपये गायब
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की इस घटना में करीब 2 लाख 30 हजार रुपये कीमत के आभूषण और 20 हजार रुपये नकद गायब होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस संबंध में प्रेमप्रकाश (30), निवासी गुरुद्वारा गली नंबर 2, राजपूत भवन के पास, तिलकनगर बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसकी बहन देवकी के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ले गए।
रिपोर्ट के अनुसार, चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा मकान से 20 हजार रुपये नकद भी चोरी हुए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ