बीकानेर ब्रेकिंग: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत
बीकानेर ब्रेकिंग: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत
बीकानेर। भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2.30 बजे हाइवे पर एक ट्रक दर्शन करने रामदेवरा जा रही एक कार और रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार एक युवती व बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया व दो अन्य गंभीर घायल हुए। ट्रेक्टर सवार भी दो जने चोटिल हुए। हाइवे पर बीकानेर की ओर स्थित एक होटल के पास बीकानेर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने एक ट्रैक्टर ओर एक कार को टक्कर मार दी।
सूचना मिलते ही एपीजे क्विक एंबुलेस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। ट्रस्ट सदस्यों ने पुनः दुर्घटना स्थल पर जाकर कार में बुरी तरह से फंसे दो शवों को बाहर निकाला व शवों को मोर्चरी में रखवाया है। मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दी गयी व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ये सभी दर्शन करने रामदेवरा के निकट जा रहें थे। ट्रैक्टर सवार भादरा निवासी दर्शन करके वापस लौट रहे थे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ