Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, एक जिंदा जला

Solar 2
3 months ago
बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, एक जिंदा जला

बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, एक जिंदा जला 

Solar 4

बीकानेर-लूणकरणसर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-62) पर जामसर थाना क्षेत्र में सोमवार को दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई और एक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इसी ट्रक का ड्राइवर केबिन में ही जिंदा जल गया। उसे बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। उसके साथ सब कुछ जल गया, ऐसे में उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुंच गए तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के प्रयास के साथ घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। जयसिंहदेसर मगरा निवासी दिनेश बिश्नोई दूसरे ट्रक का चालक था, उसे गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है। एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। उसकी भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वो भी पीबीएम अस्पताल में भर्ती है।

जामसर थाना के एएसआई रामकेश मीणा ने बताया कि देर रात करीब एक बजे हुए हादसे में एक ट्रक चालक की ट्रक के अंदर ही जलने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: