Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भीषण सड़क हादसा: कैंपर और स्कॉर्पियो के बीच फंसी स्विफ्ट, नवजात समेत तीन की मौत

Bansal sadi
5 hours ago
भीषण सड़क हादसा: कैंपर और स्कॉर्पियो के बीच फंसी स्विफ्ट, नवजात समेत तीन की मौत

भीषण सड़क हादसा: कैंपर और स्कॉर्पियो के बीच फंसी स्विफ्ट, नवजात समेत तीन की मौत
बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र के भड़ला गांव के पास रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में नवजात बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्विफ्ट कार कैंपर और स्कॉर्पियो के बीच बुरी तरह फंस गई। कार में सवार परिवार अस्पताल से प्रसूता और महज दो दिन की नवजात बच्ची को लेकर घर लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ। स्विफ्ट कार में कुल छह लोग सवार थे। बज्जू से करीब 30 किलोमीटर दूर कार की कैंपर से भिड़ंत हो गई। इसके कुछ ही सेकंड बाद पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने भी स्विफ्ट को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच फंसी कार में सवार लोग बुरी तरह फंस गए।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाले घायल

बज्जू थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह भाटी के अनुसार हादसे के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए करीब आधे घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। सभी घायलों को बाहर निकालकर बज्जू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया।

इलाज के दौरान मामा की मौत, रास्ते में नवजात और नानी ने तोड़ा दम

हादसे में घायल नवजात बच्ची के मामा रिछपाल (प्रसूता के काका का बेटा) ने बज्जू अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, बीकानेर ले जाते समय दो दिन की नवजात बच्ची और उसकी नानी ऐलची पत्नी शैलूराम की भी मौत हो गई।

हादसे में बच्ची की मां बाधु देवी, मामा मनीष पुत्र शैलूराम और मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैंपर और स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद कैंपर और स्कॉर्पियो के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों चालकों की पहचान और तलाश में जुटी है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई गई है।

मामले को लेकर मनीष पुत्र शैलूराम की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद तीनों मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: