बीकानेर ब्रैकिंग : बस और कैंपर की भीषण भिड़ंत, ई-मित्र संचालक की मौत; 8 लोग घायल
बीकानेर ब्रैकिंग : बस और कैंपर की भीषण भिड़ंत, ई-मित्र संचालक की मौत; 8 लोग घायल
बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में रविवार अलसुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। हादसा भामटसर के पास हुआ, जहां जैन ट्रेवल्स की बस और कैंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि जैन ट्रेवल्स की बस और कैंपर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंपर के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में ई-मित्र संचालक गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैंपर में सवार आठ अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कैंपर में सवार सभी लोग टोल प्लाजा के कर्मचारी थे और देशनोक स्थित करणी माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान भामटसर के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही नोखा थाना प्रभारी गोविंद सिंह चारण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ