Khulasa Online
Breaking
• पति से बहस के बाद फंदे पर लटकी यह फेमस एक्ट्रेस! जन्मदिन से छह दिन पहले क्यों दी जान? पुलिस ने शुरू की जांच • दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोडक़र घुसी कार, स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर भागा, नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 हिरासत में, कार भी बरामद • ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर इजराइली हमला, ट्रम्प ने यहां अटैक करने से किया था मना; जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास धमाका • महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र • पति से बहस के बाद फंदे पर लटकी यह फेमस एक्ट्रेस! जन्मदिन से छह दिन पहले क्यों दी जान? पुलिस ने शुरू की जांच • दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोडक़र घुसी कार, स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर भागा, नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 हिरासत में, कार भी बरामद • ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर इजराइली हमला, ट्रम्प ने यहां अटैक करने से किया था मना; जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास धमाका • महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

भीषण हादसा : तेज रफ्तार कार ने 13 जनों को रौंदा, 2 की मौत, 7 की हालत गंभीर

rk
2 months ago
भीषण हादसा : तेज रफ्तार कार ने 13 जनों को रौंदा, 2 की मौत, 7 की हालत गंभीर

भीषण हादसा : तेज रफ्तार कार ने 13 जनों को रौंदा, 2 की मौत, 7 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार को तेज रफ्तार कार ने 13 मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 मजदूर घायल हो गए। घायलों में से 7 की हालत नाजुक है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसा बरेला थाना क्षेत्र के एकता चौक पर दोपहर करीब 2 बजे हुआ। मृतकों की पहचान चैनवती बाई (40 वर्ष) और लच्छो बाई (40 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक और सभी घायल मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के बिहारिया गांव के रहने वाले हैं। डेढ़ माह से यहां मजदूरी कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, मजदूर सड़क के डिवाइडर में लगी लोहे की जालियों की सफाई करने के बाद बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान बरेला से जबलपुर की ओर आ रही सफेद कार उन्हें रौंदते हुए भाग गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत बरेला थाना पुलिस और डायल 108 को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: