Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

मेगा हाईवे पर भीषण हादसा: बस और ट्रॉला की आमने-सामने टक्कर, 5 यात्रियों की मौत

rk
2 months ago
मेगा हाईवे पर भीषण हादसा: बस और ट्रॉला की आमने-सामने टक्कर, 5 यात्रियों की मौत

मेगा हाईवे पर भीषण हादसा: बस और ट्रॉला की आमने-सामने टक्कर, 5 यात्रियों की मौत

खुलासा ऑनलाइन। हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। मेगा हाईवे पर प्राइवेट बस और ट्रॉला की आमने-सामने टक्कर में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा मंगलवार सुबह करीब 7 बजे रावतसर थाना क्षेत्र के सरदारशहर रोड स्थित बरमसर के पास हुआ। एसडीएम संजय अग्रवाल ने बताया कि बस श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की जगह सड़क किनारे सरसों के गुणी (कचरे) से लदी ट्रॉलियां खड़ी थीं, जिनमें से एक ट्रॉली पंक्चर थी।

बताया जा रहा है कि ये ट्रॉलियां ओवरलोड होने के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा घेर रही थीं। इसी दौरान एक ट्रॉला इन खड़ी ट्रॉलियों से आगे निकल रहा था, तभी सामने से आ रही बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। घायलों को एम्बुलेंस से रावतसर अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

एसडीएम और पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली। अधिकारियों के अनुसार रावतसर अस्पताल पहुंचने से पहले ही 5 लोगों की मौत हो चुकी थी। घायलों में से 3-4 की हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत हनुमानगढ़ रेफर किया गया, जबकि 7 लोगों का इलाज रावतसर अस्पताल में चल रहा है।

तीन मृतकों की पहचान, दो अज्ञात
मृतकों में अजय बंसल, श्यामलाल और हरिराम शामिल हैं। अजय बंसल – हनुमानगढ़ टाउन
श्यामलाल – हनुमानगढ़ टाउन, हरिराम – 6 एमडीए, हनुमानगढ़ टाउन इसके अलावा एक पुरुष और एक महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

तीन गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर
हनुमानगढ़ जिला अस्पताल में दक्ष (12) पुत्र आरएस भाटी निवासी श्रीगंगानगर, धर्मेंद्र (40) पुत्र अशोक निवासी सेक्टर 6, हनुमानगढ़ जंक्शन और एक 35 वर्षीय अज्ञात पुरुष को भर्ती किया गया था। इन तीनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: