खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के कोड़मदेसर रोड़ पर सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। वहीं चार लोग घायल हुए है।
जानकारी के अनुसार एक पेट्रोल पंप के पास रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा कोडमदेसर रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट हुआ।
इस दर्दनाक दुर्घटना में 2 मौत हो गई। वहीं हादसे में चार अन्य लोग घायल होने की जानकारी मिल रही है, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करवाया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ