आत्मजाओं का सम्मान-एक सभ्य समाज की सच्ची पहचान : डॉ. बी एल स्वामी
आत्मजाओं का सम्मान-एक सभ्य समाज की सच्ची पहचान : डॉ. बी एल स्वामी
बीकानेर। पुष्पलक्ष्मी क्लिनिक एवं केअर सेंटर के तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष में 'आत्मजा सम्मान 2026' का आयोजन राधाकृष्ण पैलेस में किया गया जिसमें लगभग 101 बेटियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर के सुप्रसिद्ध कार्डियक सर्जन डॉ. बी एल स्वामी थे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष श्री विनोद बाफना व डॉ. नीलम भार्गव, राजकीय डूंगर महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. सुनीता गोयल, संजय गोयल, हेमंत कच्छावा व गणेश स्वामी थे।
इस अवसर पर डॉ. बी एल स्वामी ने कहा कि आने वाले नवरात्र से पहले डॉ. पुष्पा शर्मा द्वारा नौ की जगह सौ बेटियों का सम्मान करना एक अनुकरणीय कार्य है, जिसे वे पिछले चार सालों से निरंतर कर रहीं हैं । विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनीता गोयल ने मंच संचालन करते हुए बच्चीयों को खेल व शिक्षा में सामंजस्य रखने के टिप्स भी दिए।
कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियां के तहत डॉक्टर, एडवोकेट,महिला संगठन, समाज सेवी महिलाएं, प्रोफेसर बेटी, बिजनेस वूमेन, चैंपियन खिलाड़ी, पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी आदि का सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ. पुष्पा शर्मा ने कहा कि बीकानेर की बेटियां हर क्षेत्र में बीकानेर का तथा देश का नाम रोशन कर रही हैं और इन जैसी होनहार बेटियों को मंच प्रदान करना, उन्हें प्रोत्साहन देना व उचित सम्मान करना अति आवश्यक है जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है।
कार्यक्रम में कई रंगारंग सांस्कृतिक, गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अतिथियों का स्वागत पुष्पलक्ष्मी ग्रुप के डायरेक्टर एडवोकेट आर के शर्मा ने माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम में मीरा शाखा से रितु मित्तल, वी आर फाउंडेशन की टीम, डॉ. मलिका परवीन, बीकानेर वीरा केंद्र,तेरापंथ महिला मंडल भीनासर व बीकानेर की टीम आदि भी उपस्थित थे।
सभी गणमान्य अतिथियों तथा सम्मानित बेटियों को एम पी एस पी एस व लक्ष्मी देवी देखभाल फाउंडेशन की चैयरमेन व सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अनुसूईया शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। पुष्पलक्ष्मी ग्रुप के टीम मेंबर गणेश स्वामी, कामना पड़िहार,अनिल अलंकार व सूरज का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी लक्ष्मी फार्मा ,लक्ष्मी डायग्नोस्टिक थे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ