Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

rk
4 months ago
खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा 

 
बीकानेर। होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा भावनगर टर्मिनस-बीकानेर-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन रविवार, 22 फरवरी से शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन वाया गांधीनगर कैपिटल, आबू रोड और जोधपुर के रास्ते संचालित की जाएगी, जिससे राजस्थान और गुजरात के बीच आवागमन करने वाले हज़ारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। होली स्पेशल ट्रेनों के क्रम में ट्रेन संख्या 09271/09272 का संचालन कुल 6-6 फेरों के लिए किया जाएगा।

 इनमें ट्रेन संख्या 09271 (भावनगर-बीकानेर): यह स्पेशल ट्रेन 22 फरवरी से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। यह भावनगर टर्मिनस से तड़के 4:25 बजे रवाना होकर उसी दिन शाम 6:45 बजे जोधपुर पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद सोमवार रात 1:15 बजे बीकानेर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 09272 (बीकानेर-भावनगर): वापसी में यह ट्रेन 23 फरवरी से 30 मार्च तक हर सोमवार को चलेगी। बीकानेर से सुबह 9 बजे रवाना होकर दोपहर 1:10 बजे जोधपुर पहुंचेगी और अगले दिन मंगलवार सुबह 4:35 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: