Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

होली से पहले बनेगा डबल राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

rk
4 months ago
होली से पहले बनेगा डबल राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

होली से पहले बनेगा डबल राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

कुछ ही दिनों में होली के पर्व का आगमन होने वाला है. ज्योतिषीय दृष्टि से इस बार होली बहुत ही शुभ मानी जा रही है. पंचांग के अनुसार, इस बार होली से पहले कुंभ राशि में बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा. जानकारी के लिए आपको बता दें कि 13 फरवरी को सूर्य ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था और उससे पहले 6 फरवरी को शुक्र ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था और 3 फरवरी को बुध ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग दोनों बहुत ही लाभकारी होते हैं, जो व्यक्ति को अपार धन, उच्च मान-सम्मान, उत्तम बुद्धि, और करियर में सफलता प्रदान करते हैं. तो आइए जानते हैं कि होली से पहले बनने जा रहे बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग से किन राशियों को लाभ होगा. 

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय आय और लाभ के लिहाज से अच्छा रह सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और मेहनत का फल मिलने के योग हैं. पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को भी फायदा मिल सकता है.

तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए यह योग कई मामलों में पॉजिटिव असर दे सकता है. प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं और परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. पार्टनरशिप में काम करने वालों को फायदा होगा. आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे बेहतर हो सकती है और जीवन में संतुलन बना रहेगा.

 
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय धन और करियर के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है. अगर समझदारी से निवेश किया जाए, तो अच्छा लाभ मिल सकता है. परिवार में भी सुख-शांति बनी रहने के योग हैं.

बुधादित्य राजयोग क्या है?
जब सूर्य और बुध एक साथ किसी एक राशि में आ जाते हैं, तब बुधादित्य राजयोग बनता है. सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और सरकारी कामों का प्रतीक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, बोलचाल और व्यापार से जुड़ा होता है. इन दोनों के साथ आने से व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता मजबूत होती है, फैसले लेने की शक्ति बढ़ती है और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं.

शुक्रादित्य राजयोग कैसे बनता है?
जब सूर्य और शुक्र एक ही राशि में स्थित होते हैं, तब शुक्रादित्य राजयोग बनता है. शुक्र को धन, सुख-सुविधा, कला और प्रेम का कारक माना जाता है. ऐसे में इस योग के बनने से व्यक्ति को आर्थिक लाभ, लग्जरी लाइफ और आकर्षण में बढ़ोतरी के संकेत मिलते हैं. खासतौर पर कला, मीडिया या बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यह समय अच्छा माना जाता है.

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: