लगातार अपराधिक गतिविधियों में लिप्त तीन की खोली गयी हिस्ट्रीशीट
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के एसपी मुदृल कच्छावा लगातार अपराध और अपराधियों पर शामत बनकर एक्शन में है। ऑपरेशन नीलकंठ के चलते लगातार तस्करों पर ताबड़तोड़ एक्शन किया जा रहा है और तस्कर खौफ में है। इसी बीच लगातर अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन किया है।
पुलिस ने बीकानेर जिले के तीन आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। जिनके खिलाफ पूर्व में कई प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने रामपुरा बस्ती मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के रहने वाले भवानी सिंह सोढ़ा पुत्र पृथ्वीसिंह की हिस्ट्रीशीट खोली है। भवानी के खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट और संगठित अपराध जैसे गंभीर धाराओं में 6 प्रकरण दर्ज है। वहीं बंगलानगर में रहने वाले मन्नीराम भांभु पुत्र मुकनाराम भी हिस्ट्रीशीट खोली गयी है।
मन्नीराम के खिलाफ मारपीट, अवैध मादक पदार्थो जैसे 11 प्रकरण दर्ज है। वहीं सुनील विश्नोई पुत्र मनफुलाराम निवासी राजीव नगर की भी हिस्ट्रीशीट खोली गयी है। सुनील के खिलाफ मारपीट करने, हत्या का प्रयास, हथियार रखने, एससी एसटी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट जैसे 10 प्रकरण दर्ज है। अंदेशा जताया जा रहा है कि लगातार अपराध करने वालों के खिलाफ आने वाले दिनों में भी ऐसा एक्शन चलेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ