Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर में हिस्ट्रीशीटर की पिटाई: धमकाने पहुंचे बदमाश को लोगों ने घेरकर पीटा, 4 वीडियो वायरल

rk
2 months ago
बीकानेर में हिस्ट्रीशीटर की पिटाई: धमकाने पहुंचे बदमाश को लोगों ने घेरकर पीटा, 4 वीडियो वायरल
बीकानेर में हिस्ट्रीशीटर की पिटाई: धमकाने पहुंचे बदमाश को लोगों ने घेरकर पीटा, 4 वीडियो वायरल
हिस्ट्रीशीटर रामनिवास बार-बार कहता रहा- मेरी बात तो सुनो।
 
बीकानेर। जिले के सेरूणा थाना क्षेत्र के सेरूणा गांव में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक हिस्ट्रीशीटर को ग्रामीणों ने जमकर पीट दिया। बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ एक परिवार को धमकाने पहुंचा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस घटना के चार वीडियो सोमवार को सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
 
जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर रामनिवास अपने साथियों के साथ गांव में एक परिवार को धमकाने आया था। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। जैसे ही ग्रामीणों ने उसे काबू में किया, उसके साथी मौके से फरार हो गए।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोगों ने रामनिवास को जमीन पर पटक दिया और उसे चारों ओर से घेरकर मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला भी इस दौरान आक्रोशित होकर हिस्ट्रीशीटर की पिटाई करती नजर आ रही है। महिला पहले उसके सीने पर पैर रखती है और फिर पेट में लात मारती है। वहीं अन्य युवक उसे चप्पलों, थप्पड़ों और घूंसे मारते दिखाई दे रहे हैं।
 
एक अन्य वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक हिस्ट्रीशीटर के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिराए हुए हैं। इसी दौरान एक पिकअप गाड़ी वहां पहुंचती है, जिससे एक महिला और युवक उतरकर भी मारपीट में शामिल हो जाते हैं। तीसरे वीडियो में हिस्ट्रीशीटर को चप्पलों से पीटा जा रहा है, जबकि वह बार-बार कहता सुनाई देता है—“मेरी बात सुन लो, मेरी बात सुन लो।” हालांकि, भीड़ उस पर लगातार हमला करती रहती है।
 
चौथे वीडियो में एक युवक लोहे का सरिया लेकर आता है और हिस्ट्रीशीटर पर हमला करता है। इस दौरान भी हिस्ट्रीशीटर खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन भीड़ का गुस्सा शांत नहीं होता।
 
एएसपी बनवारीलाल मीणा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर रामनिवास को लोगों ने पकड़कर पीटा है। वह अपने साथियों के साथ एक परिवार को धमकाने आया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।
 
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: