Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर के इस ऑफिस में साथियों के रीजनल मैनेजर और कर्मचारियों को धमकाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

7 hours ago
बीकानेर के इस ऑफिस में साथियों के रीजनल मैनेजर और कर्मचारियों को धमकाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

बीकानेर के इस ऑफिस में साथियों के रीजनल मैनेजर और कर्मचारियों को धमकाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर


बीकानेर। मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ रीको के ऑफिस पहुंचकर रीजनल मैनेजर और कर्मचारियों को धमकाया और झगड़ा किया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और उसके दो साथियों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एचएस विराट, उसके साथी प्रशांत सागर और जुनेद पठान शुक्रवार को रीको कार्यालय पहुंचे। वहां उनकी रीको के रीजनल मैनेजर मनोज कुमार बंसल और कर्मचारियों से बोलचाल हो गई। इस दौरान माहौल गर्मा गया और एचएस व उसके साथियों ने आरएम व कर्मचारियों को धमकाया, उनसे झगड़ा किया। आरोप है कि एचएस विराट अपनी मां के नाम से करणी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित व्यावसायिक प्लॉट पर दबाव डालकर मनमर्जी से नियमविरुद्ध काम कराना चाहता है।


 इसके लिए लगातार अधिकारी-कर्मचारियों पर दबाव डालकर धमका रहा है। शुक्रवार को रीको कार्यालय में तनाव की स्थिति बन गई और बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएचओ दिगपालसिंह ने बताया कि विराट, प्रशांत और जुनेद को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तीनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। विराट के खिलाफ मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने भी इस्तगासा पेश कर पाबंद करने की कार्यवाही की है। गौरतलब है कि पूर्व में एचएस विराट रीको के सफाई, सड़क निर्माण और अन्य ठेके लेता रहा है। पूर्व में उसने अधिकारी-कर्मचारियों से झगड़ा किया था, तब भी मुकदमा दर्ज हुआ था।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: