Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

8 माह से फरार हिस्ट्रीशीटर आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ा, दीवार फांदकर भागा, पीछा कर दबोचा

1 day ago
8 माह से फरार हिस्ट्रीशीटर आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ा, दीवार फांदकर भागा, पीछा कर दबोचा

खुलासा न्यूज  नापासर। नापासर थाना पुलिस ने आठ माह से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट पुत्र लक्ष्मणराम जाट निवासी तेजरासर को वाहन सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ नापासर थाने में हत्या के प्रयास (307), दुष्कर्म (376), एससी-एसटी एक्ट, मारपीट, सहित कुल 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी संगठित अपराध से जुड़ा रहा है तथा पूर्व में हवाला प्रकरण में भी आरोपी रह चुका है। उसके खिलाफ लोगों को वाहन से कुचलने जैसे गंभीर आरोप भी दर्ज हैं, जिससे क्षेत्र में उसका खौफ बना हुआ था।


थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट को पकडऩा पुलिस के लिए आसान नहीं था, लेकिन पुलिस टीम जैसे ही उसकी गिरफ्तारी के लिए पहुंची, आरोपी एक ऊंची दीवार फांदकर भागने लगा। पुलिस जवानों ने तुरंत उसका पीछा किया और घेराबंदी कर आखिरकार उसे दबोच लिया। आठ महीने से फरार इस शातिर बदमाश की गिरफ्तारी के लिए कोंस्टेबल गोरखाराम ने लगातार आसूचना संकलन और निगरानी की जा रही थी।

 


पुनिया ने बताया कि आरोपी को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया, न्यायालय मे पेस किया जहाँ पर आरोपी को  पुलिस रिमांड पर दीया गया है, थाना अधिकारी कविता पूनिया ने कहा कि अगर  आवश्यकता पड़ी तो दोबारा रिमांड लिया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य वारदातों एवं आपराधिक नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह एवं गंगाशहर वृताधिकारी हिमांशु शर्मा के निर्देशन में की गई। गिरफ्तारी में एएसआई कविंद्र कुमार, कांस्टेबल सुरेंद्र बाना, सीताराम गोदारा और रामदयाल की विशेष भूमिका रही, जबकि आरोपी तक पहुंचने के लिए कांस्टेबल गोरखाराम ने सूचना संकलन और अन्य महत्वपूर्ण इनपुट जुटाकर कार्रवाई को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: