Khulasa Online
Breaking
• पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

एक अप्रैल से हाईवे पर सफर होगा महंगा, FASTag एनुअल पास की कीमत बढ़ी, पढ़े खबर

rk
1 month ago
एक अप्रैल से हाईवे पर सफर होगा महंगा, FASTag एनुअल पास की कीमत बढ़ी, पढ़े खबर

एक अप्रैल से हाईवे पर सफर होगा महंगा, FASTag एनुअल पास की कीमत बढ़ी, पढ़े खबर 

नई दिल्ली। अगले महीने यानी 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर महंगा होने जा रहा है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने FASTag एनुअल पास की कीमत में 2.5% बढ़ोतरी का फैसला किया है। अब प्राइवेट वाहन मालिकों को सालाना पास के लिए ₹3,000 की जगह ₹3,075 चुकाने होंगे। यह पास देशभर के करीब 200 टोल प्लाजा पर बिना रुके सफर की सुविधा देता है।

अधिकारियों के अनुसार FASTag पास की शुरुआत के समय ही इसमें हर साल कीमतों की समीक्षा का प्रावधान रखा गया था। उसी के तहत इस बार 2.5% की बढ़ोतरी की गई है। यह योजना काफी लोकप्रिय रही है और अब तक 52 लाख से ज्यादा लोग इस एनुअल पास का उपयोग कर रहे हैं। यह खासतौर पर लंबी दूरी तय करने वालों के लिए किफायती माना जाता है। अगर आप बढ़ी हुई कीमत से बचना चाहते हैं, तो 31 मार्च तक पास खरीद या रिचार्ज कर सकते हैं। इसके बाद 1 अप्रैल से नई दरें लागू हो जाएंगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: