खुलासा न्यूज,बीकानेर। कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने की खबर सामने आयी है। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गयी। वहीं कार में सवार दो लोगों के चोटें लगी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के कीतासर के पास की है। जहंा पर पेट्रोल पंप के पास कीतासर की और से आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गयी।
कार के पलट जाने से दो चोटिल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और नयारा पेट्रेाल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। बताया जा रहा है कि गाड़ी हवा में तीन बार पलटी खायी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ
Tags:
#bikaner
#rajasthan