Khulasa Online
Breaking
• NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

पाक से फिर आई करीब 60 करोड़ की हेरोइन खेप, चार युवको को दबोचा

rk
1 month ago
पाक से फिर आई करीब 60 करोड़ की हेरोइन खेप, चार युवको को दबोचा


पाक से फिर आई करीब 60 करोड़ की हेरोइन खेप, चार युवको को दबोचा
बीकानेर।  सीमा पार पाकिस्तान से फिर हेरोइन की खेप आने से इलाके में खलबली मच गई। पुलिस ने श्रीकरणपुर के पास 17 ओ गांव से करीब 12 किलो हेरोइन बरामद कर चार युवको को दबोच लिया है लेकिन दो युवक चकमा देकर फरार हो गए। इन फरार हुए दोनों युवकों के लिए पुलिस ने जिले में नाकेबंदी कराई है। पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने पत्रिका को बताया कि श्रीकरणपुर से अन्तरराष्ट्रीय बॉर्डर करीब दस से बारह किमी दूर पर है। शनिवार रात उससे पहले पाकिस्तान से ड्रोन पर हेरोइन की खेप ड्रग माफिया ने मंगवाई और इस खेप को श्रीकरणपुर से सटे गांव 17 ओ के नजदीक खेत में छुपा दिया गया। इस खेप को पंजाब और लोकल तस्करों का गिरोह आया और उसे पंजाब ले जा रहा था। पुलिस को भनक मिलते ही इस खेप और चार युवकों का पकड़ लिया। इस खेप में करीब बारह किलो हेरोइन ​​थी, इस हेरोइन की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में करीब साठ करोड़ रुपए की कीमत आंकी जा रही है। एसपी ने बताया कि चार युवको का दबोच लिया गया है। इनसे प्रार​भिंक जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं दो और युवकों की संलिप्तता भी सामने आई लेकिन वे पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इन युवकों को लेकर पुलिस ने नाकेबंदी कराई है, उम्मीद है कि पकड़े जाएंगे। एसपी ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस ने यह हेरोइन और तस्करों को पकड़ा है। इस तस्करी के जुडे पंजाब माफिया के बारे में पूछताछ की जा रही है। उन्हेांने बताया कि शाम तक पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
सूरतगढ़ पुलिस के लिए पहेली बना यह आरोपी
इधर, सूरतगढ़ पुलिस ने पाकिस्तान से आई बारह किलो हेरोइन की खेप को पंजाब पहुंचाने के मामले में गिरफतार गुरविंद्र सिंह उर्फ टिंकु (35) पुत्र गुरमीत सिंह को अदालत में पेश किया, वहां से चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। यह आरोपी पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव अरनीवाला का है। इस गांव के कई बड़े माफिया पंजाब में सीमा पार की तस्करी से जुड़े हुए है। पुलिस को अब तक इस आरोपी ने बड़ा खुलासा नहीं किया है, इस वजह से पुलिस के लिए आरोपी की ओर से की गई तस्करी अब तक पहेली बनी हुई है। सूरतगढ़ सीआई दिनेश सारण ने बताया कि आरोपी पंजाब माफिया का सदस्य है और उसने मोटी रकम के एवज में फरवरी माह में अपनी बाइक से रावला क्षेत्र में ड्रोन की ओर से छोड़ी गई हेरोइन की खेप पंजाब पहुंचाई। वहीं 26 मार्च को रावला पुलिस ने गांव 2 केएनडी के पास बॉर्डर एरिया में पांच अन्य आरोपियों हरमेश उर्फ जोरा सिंह, रणजीत सिंह, सोनू सिंह, कीरत सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 20 पैकेट में कुल 10 किलो 830 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनका एक और साथी भी शामिल है, जो अब गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई हेरोइन की खेप पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से आई थी और आरोपी ने अपने आकाओं तक इसे सुरक्षित पहुंचाया। मामले की जांच जारी है और अन्य संबंधित गिरोह सदस्यों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस साल अब तक पकड़ी हेरोइन
 बीकानेर सेक्टर में 9 जनवरी को खाजूवाला के चक 40 केजेडी के एक खेत से बीएसएफ व पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला कर ड्रोन से गिराई गई 500 ग्राम हेरोइन का पैकेट बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.5 करोड़ रुपए।
 श्रीगंगानगर सेक्टर में 10 जनवरी को अनूपगढ़ क्षेत्र में 4.008 किलोग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार। हेरोइन की यह खेप ड्रोन से गिराई गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4 करोड़ रुपए।
 बीकानेर सेक्टर में 11 फरवरी को खाजूवाला के चक 1 बीएम के एक खेत से बीएसएफ व पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला कर ड्रोन से गिराई गई 2.25 किलोग्राम हेरोइन के पैकेट बरामद किए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.5 करोड़ रुपए।
 बीकानेर सेक्टर में 26-27 फरवरी को सुरक्षा बलों ने खाजूवाला क्षेत्र के चक 24 केएनडी में एक खेत में चीनी ड्रोन मिला। तलाशी के दौरान ड्रोन से बंधे 8 पैकेट में 5 अत्याधुनिक पिस्तौल और 325 कारतूस बरामद हुए। इस क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हेरोइन के साथ हथियारों की तस्करी की यह पहली बड़ी घटना है।
 श्रीगंगानगर सेक्टर में 1 मार्च को रावला क्षेत्र के गांव खानूवाली के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटी वन विभाग की भूमि से बीएसएफ व पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला कर ड्रोन से गिराई गई 1 किलोग्राम हेरोइन का पैकेट बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ रुपए।
 श्रीगंगानगर सेक्टर में 9 मार्च को रायसिंहनगर क्षेत्र के चक 43 पीएस के एक खेत से बीएसएफ, सीआइडी व पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला कर ड्रोन से गिराई 6.4 किलोग्राम से अधिक हेरोइन के पैकेट बरामद कर पंजाब के ड्रग माफिया से जुड़े एक तस्कर को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत 30 करोड़ से अधिक।
 26 मार्च को रावला पुलिस ने गांव 2 केएनडी के पास 20 पैकेट में कुल 10 किलो 830 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस हेरोइन की खेप पचास करोड़ आंकी गई। इस बॉर्डर एरिया में पांच अन्य आरोपियों हरमेश उर्फ जोरा सिंह, रणजीत सिंह, सोनू सिंह, कीरत सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। इसमें तीन पंजाब के जलालाबाद के थे और दो तस्कर इसी गांव के आसपास एरिया के रहने वाले है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: