Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

गढ्ढे में छुपाई गयी थी हेरोइन, करोड़ों की हेरोइन, नकदी और कैश बरामद, जांच में जुटी पुलिस

rk
1 month ago
गढ्ढे में छुपाई गयी थी हेरोइन, करोड़ों की हेरोइन, नकदी और कैश बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गढ्ढे से हेरोइन के साथ नकदी, कैश के साथ एक को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई गंगानगर के रावला में संयुक्त रूप से एजेंसियां ने की है। 

 


मामला रावला थाना क्षेत्र के 365 हेड गांव में गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे का है। पुलिस, बीएसएफ और सीआईडी की टीम गांव में पहुंची और अलग-अलग घरों की तलाशी ली। इस दौरान एक घर से हेरोइन और कैश बरामद किया गया है। फिलहाल, युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

 


भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पुलिस, बीएसएफ और सीआईडी द्वारा संयुक्त गश्त के दौरान गांव 365 हेड में एक व्यक्ति के घर पर हेरोइन और भारी मात्रा में नकदी मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस, बीएसएफ और सीआईडी की टीम दोपहर करीब 3 बजे गांव में पहुंची और कई घरों की तलाशी ली। सुरक्षा एजेंसियों की टीम को देख एक युवक कुलदीप सिंह, एक महिला और एक-दो अन्य लोग घबरा गए। जब कुलदीप सिंह से हेरोइन के बारे में पूछा गया तो वो टालमटोल करने लग गया।


उन्होंने बताया कि जब कुलदीप से थोड़ी सख्ताई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि भैंसों के तबेले में जमीन के नीचे सामान दबाया हुआ है। मौके पर मौजूद बीएसएफ, पुलिस और सीआईडी के अधिकारियों ने भैंसों के तबले में जमीन को खुदवाना शुरू किया।

 


युवक ने दो फीट गड्ढा खोदकर एक कट्टा निकाला, जिसमें एक पतीला निकाला। इसमें दो थैलियां रखी थी, एक पॉलीथीन में ढाई लाख रुपए कैश और दूसरी थैली में दो मोबाइल फोन छिपाए हुए थे। पहले पूछताछ में युवक ने ये नकदी और मोबाइल फोन सट्टे की कमाई से लाना बताया। हालांकि, सख्ताई से पूछताछ करने पर उसने मादक पदार्थों से कमाना कबूल कर लिया। युवक ने तबेले के ही दूसरे कोने में एक और थैली छिपाने की बात कबूल की, जिसमें हेरोइन भरी हुई थी। गड्ढा खोदकर थैली निकाली गई, जिसमें दो पैकेट में करीब डेढ़ करोड़ कीमत की 300 ग्राम हेरोइन मिली।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: