Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में मानसून को लेकर आई ये खबर, जाने कैसा रहेगा मौसम

Bansal sadi
2 weeks ago
बीकानेर में मानसून को लेकर आई ये खबर, जाने कैसा रहेगा मौसम

बीकानेर में मानसून को लेकर आई ये खबर, जाने कैसा रहेगा मौसम 


बीकानेर। मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग की ट्रफ लाइन बीकानेर के ऊपर से गुजरने के बावजूद जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हुई। केवल गंगाशहर और आसपास के कुछ गांवों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि बीकानेर शहर के ज्यादातर इलाके सूखे रहे। बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है और दिनभर उमस लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बीकानेर संभाग के चूरू जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कुछ गांवों में देखने को मिल सकता है, जहां हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि बीकानेर शहर में फिलहाल अच्छी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

मानसून की शुरुआत के बाद बीकानेर में बीच-बीच में अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियां फिर कमजोर पड़ गई हैं। ट्रफ लाइन गुजरने के बाद भी जिले में इसका खास असर देखने को नहीं मिला। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बीकानेर शहर में व्यापक बारिश की संभावना कम है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: