Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

मौसम विभाग की भविष्यवाणी, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

Bansal
1 month ago
मौसम विभाग की भविष्यवाणी, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

मौसम विभाग की भविष्यवाणी, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर 

बीकानेर। वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व आस-पास के लगे पश्चिम बंगाल, उड़ीसा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र (LOW) बना हुआ है। इसके आगामी 24 घंटों में तीव्र होकर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) बनने की प्रबल संभावना है। उधर मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि सितंबर माह की शुरूआत में राजस्थान में झमाझम बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, उत्तर-पूर्वी व पूर्वी भागों में 3 सितंबर से बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, 5 से 8 सितंबर के दौरान बीकानेर संभाग में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 5 सितंबर तक का दैनिक वर्षा पूर्वानुमान भी जारी कर दिया है। 31 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। 1 सितंबर को उदयपुर संभाग, 2 सितंबर को भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग, 3,4 और 5 सितंबर को भरतपुर, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभागों में बरसात की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 1 सितंबर को भरतपुर, डीग, धौलपुर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। 2 सितंबर को अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर जिलों में कहीं कहीं मेघगर्जन, वज्रपात, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। 3 सितंबर को भी कई जिलों में येलो अलर्ट है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: