Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

झमाझम बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

Bansal sadi
6 hours ago
झमाझम बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

झमाझम बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 


बीकानेर। राजस्थान में मानसून की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं लेकिन उत्तर और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अगले 3-4 दिन बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पूर्वी भारत के ऊपर बना वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। मानसून ट्रफ लाइन भी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर बनी हुई है। इसके असर से 20 से 23 अगस्त के बीच जयपुर और भरतपुर संभाग तथा शेखावाटी के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुरुवार को राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश का दौर चला। जयपुर में शाम तक 17 मिमी बारिश दर्ज हुई। इस दौरान धौलपुर में सबसे अधिक 29 मिमी बारिश हुई। बसईनवाब में 19, बारां के शाहाबाद में 17, बारां में 16 और अलवर के तहला में भी 16 मिमी बारिश दर्ज की गई। करौली के मासलपुर में 11, टोंक में 11, बारां के किशनगंज में 11 और धौलपुर के मनिया में 8 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 23 अगस्त के दौरान गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं भरतपुर, जयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में 21 से 23 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। अलवर, भरतपुर और बारां समेत कुछ जिलों में गरज-चमक और तेज हवा की भी संभावना है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग में भी मानसून कमजोर रहने तथा अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: