Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर

rk
4 weeks ago
बीकानेर में झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर

बीकानेर में झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर 

बीकानेर। राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी जरूर है, लेकिन मौसम विभाग ने जून के अंतिम सप्ताह से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के संकेत दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 48 घंटों में मानसून पूर्वी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में दोबारा सक्रिय हुआ है। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार से होकर गुजर रही है। अगले 5-7 दिनों में इसके और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं जिससे कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा होने की संभावना बढ़ गई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि जून के आखिरी दिनों में पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी जबकि जुलाई के पहले सप्ताह में राजस्थान के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की प्रबल संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक 19 मिलीमीटर बारिश डीडवाना में रिकॉर्ड हुई। हालांकि अधिकांश जिलों में बारिश का इंतजार अभी भी बना हुआ है।

प्री-मानसून का ये दौर अगले तीन दिन जारी रह सकता है। इसके साथ ही 24 और 25 जून को 20 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, दौसा, नागौर, अजमेर, टोंक, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ आदि जिले शामिल है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: