तेज बारिश के चलते हुआ वेयर हाउस को नुकसान, गिरी दीवारें, माल को भी पहुंचा नुकसान
खुलासा न्यूज,बीकानेर। शनिवार को बीकानेर जिले में जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते बीकानेर के अनेक स्थानों पर पानी ही पानी दिखाई दिया। अचानक हुई इस बारिश में श्रीडूंगरगढ़ में भंयकर तूफान आया। तूफान ने जमकर नुकसान भी पहुंचाया है। बीदासर रोड़ पर स्थित पुंदलसर फांटे के निकट किसान एग्री वेयर हाउसिंग वेयर हाउस ध्वस्त हो गया।

तेज बारिश के चलते वेयर हाउस को बड़ा नुकसान हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति के चोटिल हो जाने की भी खबर सामने आयी है। शनिवार को आए तूफान में वेयर हाउस की दीवारें गिर गयी। भारी वजन की लोहे की कैंची, टीन शेड़ उड गए। इस बारिश में अनाज की कई बोरियों को भी नुकसान पहुंचा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ