आज 17 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, इतने दिन बाद भारी बरसात का भी अलर्ट
आज 17 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, इतने दिन बाद भारी बरसात का भी अलर्ट
राजस्थान के भरतपुर, बीकानेर, जयपुर संभाग में बारिश तेज हो गई। मौसम विभाग ने 5 अगस्त को भी 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को करौली, भरतपुर, अलवर, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य के पूर्वी हिस्से पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से अगले कुछ दिन उत्तर-पूर्वी जिलों में अच्छी बरसात होने की उम्मीद है। वहीं, कोटा, भरतपुर संभाग के जिलों में 7, 8 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पिछले कुछ दिनों से एक्टिव मानसून के कारण दिन के तापमान में भी 5 डिग्री तक की गिरावट हुई है। पिछले 24 घंटे में हनुमानगढ़, भरतपुर, झुंझुनूं, करौली, अलवर, गंगानगर, सीकर के अलावा जयपुर से लगते कुछ एरिया में तेज बारिश हुई।
सबसे ज्यादा बरसात डीग के पास रारह एरिया में 66MM बरसात दर्ज हुई। साथ ही भरतपुर, धौलपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, झुंझुनूं, करौली, अलवर, सीकर, श्रीगंगानगर, जयपुर में 2 इंच तक पानी बरसा। बरसात के साथ हवा चलने से उत्तर-पूर्वी जिलों के लोगों को उमस, गर्मी से राहत मिली। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, दौसा, पिलानी, अलवर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। इधर पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान में बारिश कम होने और मौसम साफ होने से तापमान बढ़ गया। मंगलवार दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ