Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान के 19 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट, बीकानेर में पारा पहुंचा इतने डिग्री पार

Bansal
shiv
shiv2
4 months ago
राजस्थान के 19 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट, बीकानेर में पारा पहुंचा इतने डिग्री पार

राजस्थान के 19 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट, बीकानेर में पारा पहुंचा इतने डिग्री पार 

बीकानेर। राजस्थान में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन के साथ रात भी तपने लगी है। इस सप्ताह राज्य के पश्चिमी के साथ उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में भी गर्मी तेज होगी। मौसम विभाग ने 18 और 19 मई को 19 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इन शहरों का अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की संभावना है। उधर, रविवार को बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन शहरों के साथ फलोदी, चित्तौड़गढ़ में भी तेज गर्मी रही। हनुमानगढ़ में रात भी गर्म होने लगी है। पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो राज्य के सभी शहरों में रविवार को आसमान साफ रहा और तेज धूप ​रही। दिन में सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीकानेर में अधिकतम तापमान 45, जैसलमेर में 44.9, चित्तौड़गढ़ में 44.6, फलोदी में 44.8, कोटा, वनस्थली (टोंक) में 44.2, श्रीगंगानगर में 44.1, जोधपुर में 43.8, चूरू में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इन शहरों की रात भी गर्म हो रही
हनुमानगढ़ में रविवार को सबसे गर्म रात रही, जहां न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस (रात में) दर्ज हुआ। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 32.6, बाड़मेर में 32, फलोदी में 32.2, जोधपुर में 31.1, कोटा में 30.1 और जैसलमेर में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन सभी शहरों की रातें भी गर्म (वार्म नाइट) रहने लगी हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: