Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी, इस सप्ताह कई शहरों में पारा 40°C के पार संभव

rk
3 months ago
राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी, इस सप्ताह कई शहरों में पारा 40°C के पार संभव
राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी, इस सप्ताह कई शहरों में पारा 40°C के पार संभव
 
बीकानेर। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद अब गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को सुबह से आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के 12 से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं कई शहरों में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।
 
पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। बीकानेर और जोधपुर संभाग में दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना रहा। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों में चित्तौड़गढ़ और जैसलमेर 37.6°C, फलोदी 37.8°C, जोधपुर और कोटा 37.4°C, प्रतापगढ़ 37.2°C, जालोर और उदयपुर 37.1°C, बीकानेर 36.4°C, टोंक (वनस्थली) 36.1°C, चूरू व श्रीगंगानगर 35.8°C, दौसा और करौली 35.4°C तथा जयपुर-अजमेर 34.7°C दर्ज किया गया।
 
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है, हालांकि फिलहाल हीटवेव की स्थिति नहीं बनने की संभावना जताई गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: