Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

सर्वोदय बस्ती में स्वास्थ्य सेवा की मिसाल: नि:शुल्क डेंटल और स्किन कैंप में 150 से अधिक मरीजों को मिला लाभ

Bansal
7 months ago
सर्वोदय बस्ती में स्वास्थ्य सेवा की मिसाल: नि:शुल्क डेंटल और स्किन कैंप में 150 से अधिक मरीजों को मिला लाभ


सर्वोदय बस्ती में स्वास्थ्य सेवा की मिसाल: नि:शुल्क डेंटल और स्किन कैंप में 150 से अधिक मरीजों को मिला लाभ
बीकानेर।  शहर के सर्वोदय बस्ती स्थित मुक्ता प्रसाद रोड पर साहिल मेडिकोज के पास स्थित कॉस्मोडेंट डेंटल एंड कॉस्मेटिक क्लीनिक में रविवार को एक सराहनीय पहल के तहत नि:शुल्क दांत एवं स्किन चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। 
यह शिविर न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम बना, बल्कि लोगों में जागरूकता बढ़ाने और नियमित जांच के महत्व को भी रेखांकित करता है। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया। शिविर में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जो इस पहल की उपयोगिता और जरूरत को दर्शाती हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते लोगों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद उत्साह कम नहीं हुआ।
शिविर का आयोजन बीडीएस कॉस्मेटोलॉजिस्ट एवं डेंटिस्ट डॉ. नाजनीन के निर्देशन में किया गया। उन्होंने बताया कि क्लीनिक में पहली बार इस प्रकार का नि:शुल्क शिविर आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य आसपास के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए अब हर महीने एक बार इस तरह का शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर के दौरान करीब 150 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार दिया गया। डॉ. नाजनीन ने बताया कि स्किन से जुड़ी समस्याओं जैसे एक्ने, पिगमेंटेशन सहित अन्य त्वचा रोगों का आधुनिक तकनीकों से इलाज किया जाता है। क्लीनिक में लेजर मशीन, हाइड्रोफेशियल, माइक्रोनीडलिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो मरीजों को बेहतर परिणाम देने में सहायक हैं।
इसके साथ ही डेंटल केयर के लिए भी सभी आधुनिक उपकरण मौजूद हैं, जिससे दांतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का प्रभावी इलाज किया जा रहा है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: