Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

काजू पर स्वास्थ्य विभाग का कहर, सैकड़ों किलो माल किया सीज

Solar 2
1 month ago
काजू पर स्वास्थ्य विभाग का कहर, सैकड़ों किलो माल किया सीज

खुलासा न्यूज, बीकानेर। रक्षाबंधन के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले में 1439 किलोग्राम काजू सीज किया गया। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध ने बताया कि बुधवार को जयपुर से आए केन्द्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित शर्मा तथ जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा तथा भानू प्रताप सिंह गहलोत ने बीछवाल क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में मैसर्स वीआरएल लॉजिस्टिक के गोदाम में प्राप्ति ब्रांड के काजू लेबल में कमी होने के कारण नमूना लेने के पश्चात सीज किया।

Solar 4

 

 
उक्त काजू मैसर्स गोपी किशन सुरेश कुमार, फड़ बाजार द्वारा मंगवाया गया था। मैसर्स रूपचंद मोहनलाल की निर्माण इकाई से गुलाबजामुन तथा खोया का नमूना लिया गया। अन्य दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र कुमार एवं  राकेश कुमार द्वारा मैसर्स श्री बीकानेर नमकीन भंडार से मीठा मावा तथा काजू कतली का नमूना लिया गया। लिये गये नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिर्पोट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: