Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बड़ी खबर: दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार

Solar 2
4 months ago
बड़ी खबर: दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार

बड़ी खबर: दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

Solar 4

बीकानेर। कोलायत क्षेत्र के झझु गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।

एएसआई लखपत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोलायत-झझु मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हुई, जिसमें एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं हादसे के बाद दूसरे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करने का प्रयास कर रही है।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: