हैरियर बोलेरो में आमने सामने टक्कर, 9 जने घायल एक जने की हुई मौत
हैरियर बोलेरो में आमने सामने टक्कर, 9 जने घायल एक जने की हुई मौत
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ के गांव बिग्गा के निकट हाइवे एक हैरियर और एक बोलेरो में आमने सामने टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में बोलेरो सवार बीनादेसर निवासी एक ही परिवार के 9 सदस्य घायल हो गए थे। इन्हें श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया था। बीकानेर में ईलाज के दौरान 68 वर्षीय अर्जननाथ की मृत्यु हो गई। शेष खुमनाथ व भीखनाथ का ईलाज अस्पताल में जारी है। इन्हीं के साथ जेठनाथ, नारायणनाथ, सत्तुनाथ, नानकनाथ, सांवरनाथ, बीरमनाथ को गांव ले गए, जहां सभी बैड रेस्ट पर है। मृतक अर्जननाथ के पुत्र मोहनलाल निवासी राजलदेसर ने हैरियर चालक के खिलाफ लापरवाही व रांग राईड आकर बोलेरो को टक्कर मारने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बोलेरो सवार उसके परिवार के सभी सदस्य बीनादेसर से बीकानेर बैठक में शामिल होकर पुन: गांव की ओर लौट रहें थे। तभी बिग्गा के निकट हैरियर चालक ने लापरवाही व गफलत में वाहन चलाते हुए बोलेरो को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई मुकेश कुमार को सौंप दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ