Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बड़ी खबर: पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़, हार्डकोर बदमाश के पैर में लगी गोली, हॉस्पिटल के बाहर पुलिस तैनात

rk
6 hours ago
बड़ी खबर: पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़, हार्डकोर बदमाश के पैर में लगी गोली, हॉस्पिटल के बाहर पुलिस तैनात

बड़ी खबर: पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़, हार्डकोर बदमाश के पैर में लगी गोली, हॉस्पिटल के बाहर पुलिस तैनात
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में बुधवार देर रात को सदर थाना पुलिस और पंजाब के गैंगस्टर के बीच में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में गैंगस्टर को पैर में गोली लगी है। गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग की थी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घटना हनुमानगढ़ रोड नाथावाली के पास सदर थाना क्षेत्र में हुई। हार्डकोर गैंगस्टर की पहचान शकील अंसारी के रूप में हुई है, जो पंजाब का रहने वाला है। गैंगस्टर को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार- AGTF और CI रामविलास बिश्नोई के इनपुट पर पुलिस ने गैंगस्टर के श्रीगंगानगर पहुंचने की सूचना पर पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी थी। एसपी हरिशंकर के सीधे निर्देश पर सदर सीआई सुभाष ढील की टीम ने नाकाबंदी की। 

नाकाबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। क्रॉस फायरिंग में शकील अंसारी घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान सदर थाना के कांस्टेबल कैलाश जाखड़ बाल-बाल बच गए। टीम में शामिल अन्य जवान मनफूल, सलीम, राधेश्याम और रघुवीर भी मौके पर डटे रहे। बदमाश श्रीगंगानगर में फायरिंग की वारदात को अंजाम देने आया था, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: