Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

हनुमान जन्मोत्सव आज, जानें बजरंगबली के पूजन का शुभ मुहूर्त और उपासना विधि

rk
2 months ago
हनुमान जन्मोत्सव आज, जानें बजरंगबली के पूजन का शुभ मुहूर्त और उपासना विधि

हनुमान जन्मोत्सव आज, जानें बजरंगबली के पूजन का शुभ मुहूर्त और उपासना विधि

आज (2अप्रैल) को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है. मान्यता है कि भगवान हनुमान का जन्म चैत्र पूर्णिमा के दिन हुआ था. उन्हें भगवान शिव का रुद्रावतार माना जाता है और वे भगवान श्रीराम के परम भक्त थे. उनके पिता का नाम केसरी और माता का नाम अंजनी था, इसलिए उन्हें अंजनी पुत्र भी कहा जाता है. हनुमान जी को बल, बुद्धि, विद्या, साहस और भक्ति का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव के दिन उनकी पूजा और आराधना करने से जीवन के भय, नकारात्मकता और बाधाएं दूर होती हैं. खासतौर पर शनि से जुड़े कष्ट भी कम होने की बात कही जाती है. इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना और 'ऊं हनुमते नमः' मंत्र का जप करना बेहद शुभ माना जाता है. कोशिश करें कि कम से कम एक बार हनुमान चालीसा जरूर पढ़ें, और यदि संभव हो तो 7 या 11 बार पाठ करना और भी फलदायी होता है.

 
हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी का पूजन सुबह करना बहुत ही शुभ माना जाता है. आज पूजन के लिए दो मुहूर्त प्राप्त होंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, पहला मुहूर्त सुबह 6 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 44 मिनट तक मिलेगा. इसके बाद शाम को 6 बजकर 39 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 6 मिनट तक पूजा का दूसरा मुहूर्त रहेगा.  इनके अलावा, हनुमान जी का पूजन अभिजीत मुहूर्त में करना भी शुभ माना जाता है. यह मुहूर्त आज दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहने वाला है.

 
 आज ध्रुव योग और हस्त नक्षत्र का संयोग बन रहा है. ध्रुव योग सूर्योदय से लेकर दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इसके बाद व्याघात योग शुरू हो जाएगा. फिर शाम को 5 बजकर 38 मिनट तक हस्त नक्षत्र भी रहने वाला है. इसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा. 

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: