महारानी राजकीय बालिका विद्यालय में खिलाड़ियों के लिए जिम शुरू
बीकानेर। राजस्थान गोल्ड मेडल विजेता टीम के बास्केटबॉल कोच नरेन्द्र कस्वां ने बताया की महारानी राजकीय बालिका विद्यालय बीकानेर में खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस एवं खेल कौशल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिम का शुभारम्भ किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए तैयार करना है। प्रिंसिपल शिखा ऐरन ने बताया की जिम की सुविधा उपलब्ध होने से खिलाड़ियों को शारीरिक शक्ति, सहनशक्ति, लचीलापन एवं फिटनेस में सुधार करने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेलों से जुड़ी छात्राओं को अपने खेल प्रदर्शन में सुधार करने तथा प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी करने में सहायता मिलेगी।
वाइस प्रिंसिपल कमलेश कंवर ने बताया की खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास के साथ-साथ शारीरिक क्षमता का विकास भी आवश्यक है। विद्यालय में जिम की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे खिलाड़ियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।
वॉलीबाल कोच अनिता भादू ने बताया की विद्यालय में खेल सुविधाओं के विस्तार की यह पहल छात्राओं को खेल जगत में नई उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने पर खिलाड़ियों व अभिभावकों ने प्रिंसिपल शिखा ऐरन का आभार व्यक्त किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ