Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

खजांची मार्केट में कुलदीप बिश्नोई का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

6 hours ago
खजांची मार्केट में कुलदीप बिश्नोई का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। हरियाणा के पूर्व तीन बार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल बिश्नोई  के सुपुत्र, आठ बार के विधायक एवं दो बार के सांसद आदरणीय कुलदीप बिश्नोई का आज खजांची मार्केट स्थित खजांची ज्वेल्स पैलेस में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर खजांची ज्वेल्स पैलेस के स्वामी प्रमोद खजांची एवं उनके सुपुत्र मुदित खजांची ने रणधीर पनिहार के साथ मिलकर कुलदीप बिश्नोई का आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात खजांची मार्केट के अध्यक्ष शिव सिंह चिराना एवं मनीष कामरा द्वारा उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।


कार्यक्रम में बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  अजय  पुरोहित की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर खजांची मार्केट वेलफेयर सोसायटी के सदस्य, बीकानेर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 


सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं का दायित्व  प्रदीप बिश्नोई, मनीराम डेलू, सुशीला, शिवराज झाकर तथा डॉ. अशोक धारणिया ने बखूबी निभाया।
कार्यक्रम सौहार्द, आत्मीयता एवं सामाजिक एकता का प्रतीक रहा, जिसमें उपस्थित सभी जनों ने कुलदीप बिश्नोई का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: