Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

देशनोक में भाजपा देहात का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ

rk
2 weeks ago
देशनोक में भाजपा देहात का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ

खुलासा न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात द्वारा देशनोक में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान का आज भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में जिलेभर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के सभी सत्रों की अध्यक्षता मातृ शक्ति द्वारा किए जाने से आयोजन में विशेष उत्साह एवं अनुशासन का वातावरण देखने को मिला।

Image


प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा की वैचारिक रीति-नीति, संगठनात्मक मजबूती, राष्ट्रवाद, अंत्योदय, जनसेवा, बूथ सशक्तिकरण एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, पूर्व प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल एवं विजय आचार्य उपस्थित रहे।


वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा का विचार है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, समाजसेवा एवं अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की भावना के साथ कार्य करता है। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को केंद्र में रखकर भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला एवं युवा वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।


कार्यक्रम में भाजपा की वैचारिक यात्रा, संगठनात्मक विकास एवं जनसेवा आधारित गतिविधियों पर केंद्रित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया। प्रदर्शनी में संगठन के इतिहास, सेवा कार्यों एवं सरकार की उपलब्धियों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया, जिसे कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक देखा।

 


भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की आत्मा होते हैं। इससे कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली की नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने एवं संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 


कार्यक्रम में जिला प्रभारी बलवीर विश्नोई, विधायक ताराचंद सारस्वत, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, रामगोपाल सुथार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। वर्ग प्रभारी महेश पेडीवाल एवं संयोजक दिलीप सिंह आडसर ने व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया।


कार्यक्रम में भाजपा नेता जालम सिंह भाटी, कुम्भनाथ सिद्ध, जिला महामंत्री केलाश बिश्नोई, महावीर सिंह चारण, भवानी पाईवाल, कोजूराम सारस्वत, पवन स्वामी, जयवीर सिंह भाटी, रणवीर सिंह, अशोक मारू, निशा लिम्बा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही


प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन आगामी दो दिनों तक विभिन्न विषय आधारित सत्रों के साथ जारी रहेगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा का माहौल देखा जा रहा है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: