Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

पी.एस.टी. मार्शल आर्ट एकेडमी एवं अर्हम योगा स्टूडियो का भव्य शुभारंभ

rk
2 months ago
पी.एस.टी. मार्शल आर्ट एकेडमी एवं अर्हम योगा स्टूडियो का भव्य शुभारंभ

पी.एस.टी. मार्शल आर्ट एकेडमी एवं अर्हम योगा स्टूडियो का भव्य शुभारंभ 

आज दिनांक 24.4.2026 को स्थानीय शिववैली, गंगाशहर रोड़ में पीएसटी मार्शल आर्ट एकेडमी एवं अर्हम योगा स्टूडियो का भव्य शुभारंभ उपमहानिरीक्षक आरपीटीसी जोधपुर श्री देवेंद्र कुमार बिश्नोई एवं कर्नल हेम सिंह जी शेखावत के सानिध्य में हुआ।इस अवसर पर महारानी कॉलेज के प्राचार्य नवदीप सिंह, सुनील दत्त नागल, सीताराम कच्छावा उपस्थित हुए।कार्यक्रम के आरंभ में कूडो राजस्थान की अध्यक्ष एवं योगा एक्सपर्ट सोनिका सेन, नगेंद्र सिंह शेखावत, एडवोकेट श्रीभगवान मारू ने अतिथियों का माला पहन कर वह स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया 

आज के उद्घाटन अवसर पर मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों द्वारा कला का प्रदर्शन भी किया गया जिसे उपस्थित अतिथियों ने तालियां बजाकर प्रोत्साहित किया ।

पीएसटी मार्शल आर्ट अकादमी के टेक्निकल डायरेक्टर रेन्शी प्रीतम सेन ने बताया कि बीकानेर शहर में अकादमी के द्वारा पिछले 25 वर्षों से लगातार सेल्फ डिफेंस व फिटनेस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आजकल की जीवन शैली में फिटनेस की बहुत ही आवश्यकता है और वर्तमान परिपेक्ष में बढ़ते हुए आपराधिक माहौल को देखते हुए सेल्फ डिफेंस भी अति आवश्यक हो गया है। अकादमी के द्वारा अत्याधुनिक उपकरणों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ।

इससे पूर्व भी अकादमी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों के साथ मिलकर बीकानेर के खिलाड़ियों को तराशा गया है ।

 

रेन्शी प्रीतम सेन ने बताया कि वीकेंड में सभी आयु वर्ग की लड़कियों व महिलाओं को सेल्फ डिफेंस का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को तय करने और उसे प्राप्त करने की कोशिश शुरू कर दे तो मंजिल अवश्य ही मिल जाती है जी अकादमी का आज भव्य शुभारंभ हो रहा है उसकी नींव 25 वर्षों पूर्व ही रख दी गई थी और आज तक का सफर पर करने में जो समय लगा तथा जिन-जिन लोगों का साथ मिला, उन सब के प्रयासों का यह परिणाम है और यहां के मार्शल आर्ट खिलाड़ियों का भविष्य हमेशा उज्जवल ही होगा ।

कर्नल हेम सिंह जी शेखावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा कई तरह से मिलती है जिसमें पढ़ना देखना सीखना और सुनना भी शामिल है उन्होंने कूडो खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा लेते रहने की बात कही 

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: