Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

स्व. जेठमल जी भाटी की स्मृति में “समर मिस्टर राजस्थान 2026” का भव्य आयोजन संपन्न

rk
2 months ago
स्व. जेठमल जी भाटी की स्मृति में “समर मिस्टर राजस्थान 2026” का भव्य आयोजन संपन्न

स्व. जेठमल जी भाटी की स्मृति में “समर मिस्टर राजस्थान 2026” का भव्य आयोजन संपन्न

बीकानेर। राजकुमार किराडू ने बताया की कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी एवं राजस्थान बॉडीबिल्डिंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय जेठमल जी भाटी की पुण्य स्मृति में आयोजित “समर मिस्टर राजस्थान 2026” प्रतियोगिता का भव्य आयोजन पुष्करणा स्टेडियम, बीकानेर में अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
किराडू ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:00 बजे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से हुई, जिसके पश्चात 10:00 बजे बॉडी वेट (वजन मापन) की प्रक्रिया आयोजित की गई। उल्लेखनीय बात यह रही कि संभवतः बीकानेर के इतिहास में पहली बार बॉडी वेट की पूरी प्रक्रिया को अत्यंत पारदर्शी बनाते हुए ऑन-स्क्रीन लाइव डिस्प्ले के माध्यम से सभी खिलाड़ियों को दिखाया गया, जिससे प्रतियोगिता की निष्पक्षता और विश्वसनीयता और अधिक मजबूत हुई।
संस्था के संरक्षक राजकुमार किराडू ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्व. जेठमल जी भाटी केवल एक नाम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और समाजहित की जीवंत मिसाल थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में हजारों जरूरतमंद लोगों की सहायता कर मानवता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। वे एक उत्कृष्ट घुड़सवार होने के साथ-साथ युवाओं को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करने वाले व्यक्तित्व थे। उनकी स्मृति में इस प्रकार के खेल आयोजन करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना है।
इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी फिटनेस, अनुशासन और मेहनत का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों के प्रति प्रेरित करना भी रहा। खेल से नाता जोड़ो , नशे से नाता तोड़ो के स्लोगन से कार्यक्रम की शुरुवात की गई ।
संस्था के अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करते हैं।
प्रतियोगिता के परिणामों में ऑल ओवर चैंपियनशिप का खिताब जोधपुर के आरशान खान ने अपने नाम किया। जयपुर के प्रवीण वर्मा द्वितीय (रनर-अप) तथा अनूपगढ़ (बीकानेर) के सोनू यादव तृतीय स्थान पर रहे, जिन्हें “बेस्ट पोजर” का खिताब भी प्रदान किया गया।
विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप क्रमशः ₹71,000, ₹51,000 एवं ₹31,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।मास्टर्स में मुकेश रंगा विजयी रहे ।
निर्णायक मंडल में जुगल किशोर व्यास, वीर सिंह भाटी, पीयूष सोढ़ी, प्रदीप बरासा एवं मुकेश यादव ने निष्पक्ष भूमिका निभाई, वहीं सत्यनारायण व्यास, शिवरतन रंगा एवं शिवकुमार छंगानी की ज्यूरी निगरानी में प्रतियोगिता पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल गहलोत एवं समाजसेवी प्रेम व्यास उपस्थित रहे। राजस्थान बॉडीबिल्डिंग संघ के अध्यक्ष नवीन यादव ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस आयोजन में पूरे राजस्थान से खिलाड़ियों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया। साथ ही वर्ष 2000 के बाद राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों—इमरान खान, पीयूष सोढ़ी, अशफाक, दिनेश सुथार, ईसान, सरफराज एवं रमनदीप कौर—को सम्मानित किया गया।
अंत में विक्रम सिंह चौहान ने सभी जिम संचालकों, खिलाड़ियों, संस्था के कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।कार्यक्रम में  हर्षवर्धन जोशी , सोमराज बिस्नोई , रामचंद्र ओझा , समीर पंवार ,सांगीलाल गहलोत,गिरिराज व्यास , लक्ष्मण तंवर, दिनेश सुथार , नवीन बिस्नोई , हुकम चंद कच्छवा,अरविंद व्यास , भगवान भाटी,धर्मेन्द्र चौधरी ,प्रेम kimar गहलोत ,मुरली गहलोत ,राजू पारीक , भीम सेवग, चिराग सोलंकी,गोपाल ओझा , किशन किराडू , संदीप भाटी,हैप्पी व्यास ,मुरली पंवार , आशीष ओझा ,दक्ष चौहान ,राजेंद्र व्यास ,शशिकांत गहलोत, रजनीश जोशी,देवानंद चंवरिया , नितेश गौड़, देव बिस्नोई,रोहन मोदी , अजय सांखला,गोविंद बिस्सा आदि ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई । मंच संचालन ज्योति प्रकाश रंगा व रवींद्र हर्ष ने किया ।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: