Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: फर्म से लाखों का अनाज चोरी, कर्मचारी ने फर्जी गेट पास बनाकर माल हड़पा

Bansal sadi
4 months ago
बीकानेर: फर्म से लाखों का अनाज चोरी, कर्मचारी ने फर्जी गेट पास बनाकर माल हड़पा

बीकानेर: फर्म से लाखों का अनाज चोरी, कर्मचारी ने फर्जी गेट पास बनाकर माल हड़पा

बीकानेर। नोखा में एक कृषि उपज मंडी फर्म से लाखों रुपए का अनाज चोरी होने का मामला सामने आया है। फर्म मालिक ने अपने ही कर्मचारी पर मिलीभगत कर गोदाम से मैथी और ग्वार के कट्टे चुराने का आरोप लगाते हुए नोखा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। नोखा निवासी घनश्याम धारणिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी फर्म रामजस राजाराम कृषि उपज मंडी नोखा में स्थित है। उन्होंने एक अप्रैल 2025 से राकेश चायल निवासी जोरावरपुरा, नोखा को प्रतिमाह 15,000 रुपए के वेतन पर दुकान और गोदाम के माल स्टॉक की देखरेख के लिए रखा था। राकेश के पास दुकान की चाबी रहती थी, और उसने दुकान के ड्रॉ से गोदाम की एक चाबी अपने पास रख ली थी। करीब पांच माह पहले राकेश ने गोदाम से हंसराज भांभू के 88 कट्टे मैथी और 13 कट्टे ग्वार 13 अक्टूबर, 25 को रखे गए और 65 कट्टे मैथी 21 अक्टूबर, 25 को रखे गए चुरा लिए। इसके अलावा रामस्वरूप खींचड़ निवासी कुचोर के 38 कट्टे मैथी भी गोदाम में रखे थे।

राकेश ने कुल 153 कट्टे मैथी और 13 कट्टे ग्वार अलग-अलग समय पर चोरी किए। चोरी की गई 65 कट्टे मैथी के लिए राकेश ने फर्जी गेट पास भी बनाया। उसने दूसरी फर्म श्री श्याम पल्सेज की गेट पास पुस्तक संख्या 2150 से क्रम संख्या 43 का गेटपास चुराकर अपनी फर्म जम्भेश्वर दाल एंड ऑयल मील के नाम से जारी किया और पिकअप गाड़ी में भरकर माल ले गया। जब फर्म मालिक को चोरी का पता चला और उन्होंने राकेश चायल से पूछताछ की, तो उसने अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद, घनश्याम धारणिया ने राकेश के पिता पप्पूराम और मौसी के भाई भंवरलाल नाई को इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने शुरू में माल वापस करने या हिसाब करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बाद में हिसाब नहीं किया और टालमटोल करते रहे। 5 अप्रैल, 2026 को जब उनसे फिर पैसों का हिसाब करने को कहा गया तो मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: